बारां: जिला बैरवा महासभा के चुनाव अटरू रोड स्थित समाज के छात्रावास में संपन्न हुए, रामेश्वर प्रसाद बेरवा बने जिलाध्यक्ष
Baran, Baran | Feb 10, 2026 जिला बैरवा महासभा की निर्वाचन समिति द्वारा बैरवा छात्रावास अटरू रोड पर जिलाध्यक्ष पद हेतु चुनाव संपन्न कराए गए। चुनाव में रामेश्वर प्रसाद बैरवा सरपंच ग्राम कोटड़ीसुंडा को 563 मत प्राप्त हुए। कमल बैरवा को 386, बद्रीलाल बैरवा ठेकेदार को 296, मोहनलाल बैरवा मस्ताना को 246 मत प्राप्त हुए। रामेश्वर प्रसाद बैरवा 177 मतों से विजय घोषित किए गए।