रामपुर: श्री हरि इंटर कालेज में उत्तर प्रदेश मदरसा बोर्ड अरबी फारसी की पहली परीक्षा कड़ी सुरक्षा के बीच सम्पन्न हुई
Rampur, Rampur | Feb 9, 2026 उत्तर प्रदेश मदरसा बोर्ड की मुंशी और मौलवी की परीक्षा सोमवार को दो केंद्रों, श्री हरि इंटर कॉलेज और जवाहर इंटर कॉलेज में परीक्षा हुई । दो मीटिंग में परीक्षा सम्पन्न हुई पहली मीटिंग सुबह 8 बजे से 11 बजे तक जबकि दूसरी मीटिंग दोपहर 2 बजे से 5 बजे तक सम्पन्न हुई। परीक्षा में जनपद में कुल 629 पंजीकृत छात्र-छात्राओं में से केवल 520 उपस्थित रहे।