लक्सर: लक्सर के खानपुर क्षेत्र में डेंगू को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, डेंगू वार्ड भी बनाया गया
लक्सर के खानपुर क्षेत्र में डेंगू के दो मामले सामने आने से स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। विभाग द्वारा जहां एक तरफ खानपुर सी एच सी आइसोलेशन वार्ड बनाए गए हैं वहीं एएनएम व आशा कार्यकर्ताओं द्वारा। गाँव गाँव में लोगों को डेंगू और मलेरिया से बचाव के लिए अवेयर किए जाने का काम शुरू हो गया है