कोडरमा: ग्रिजली कॉलेज ऑफ एजुकेशन में छात्र परिषद चुनाव: लवजीत विश्वकर्मा बने अध्यक्ष
ग्रिजली कॉलेज ऑफ एजुकेशन में आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ के तत्वावधान में छात्र परिषद् का चुनाव करवाया गया। जिसमें अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, उपसचिव, सांस्कृतिक सचिव, खेल सचिव, कोषाध्यक्ष पद हेतु चुनाव कराया गया। जिसमें अध्यक्ष लवजीत कुमार विश्वकर्मा, उपाध्यक्ष पवन पंडित, सचिव विश्वजीत कुमार, उप सचिव रजनीश कुमार चुने गए।