महिसौर थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान यदुनंदनपुर गांव निवासी कुसा राय के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके पास से 700 ग्राम गांजा बरामद किया है।थानाध्यक्ष ने बताया कि महिसौर थाना पुलिस को गांजा की अवैध तस्करी से संबंधित गुप्त सूचना मिली थी।