रोहतास में कड़ाके की ठंड से जनजीवन अस्त-व्यस्त, अलाव की व्यवस्था नदारद रोहतास जिले में पिछले चार दिनों से तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है, जिससे कड़ाके की ठंड ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। ठंडी पछुआ हवाओं और घने कोहरे के कारण सुबह-शाम ठिठुरन बढ़ गई है और सड़कों पर आवाजाही कम हो गई है।