खगड़िया: एसपी सागर कुमार ने एक दर्जन पुलिस पदाधिकारियों का किया स्थानांतरण
एसपी सागर कुमार ने एक दर्जन पुलिस पदाधिकारियों का स्थानांतरण किया है। महिला थानाध्यक्ष खुशबू कुमारी के मातृत्व अवकाश पर चले जाने के कारण यह पद रिक्त था। महिला थानाध्यक्ष की कमान अर्चना कुमारी सिन्हा को सौंपी गई है। वहीं पुलिस लाइन से सुनील कुमार सिंह को सदर इंस्पेक्टर, रामनिवास को गोगरी इंस्पेक्टर, प्रमोद कुमार को एससी एसटी थाना के थानाध्यक्ष को जिम्मेदारी है।