सैदपुर: महिला दिवस पर दुनिया मना रही थी, मिर्जापुर के युवक ने 2 मासूम संतानों की हत्या कर खुद लगाई फांसी, पत्नी पर आरोप
क्या महिला, क्या पुरूष, एक तरफ जहां पूरी दुनिया विश्व महिला दिवस के मौके पर महिलाओं के लिए तरह-तरह के आयोजन कर रही थी तो दूसरी तरफ सैदपुर के मिर्जापुर निवासी युवक ने अपनी एसएसबी पत्नी के कथित चाल-चलन व फंसाने की धमकियों से त्रस्त होकर बेहद खौफनाक कदम उठा लिया। युवक ने महराजगंज के नौतनवा स्थित गांधीनगर स्थित अपने घर में अपने 2 मासूम बच्चों की हत्या कर दी।