देवरिया जिले के तरकुलवा थाना क्षेत्र के बंजरिया पोखारभिंडा गांव की दो सगी बहनें स्कूल जाते समय लापता हो गई थी। इसकी जानकारी परिजनों को हुई तो होश उड़ गए। वहीं शनिवार की सुबह 10:00 बजे जीआरपी दिल्ली ने दोनों को दिल्ली में सकुशल बरामद किया, और देवरिया पुलिस को सूचना दी। जहां सूचना मिलते ही परिवारजन और पुलिस की एक टीम दिल्ली के लिए निकल गई।