गाजीपुर केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन की ओर से जिला स्तरीय महासम्मेलन का आयोजन शहर के महुआबाग स्थित मैरिज हॉल में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गाजीपुर महर्षि विश्वामित्र स्वशासी मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आनंद मिश्रा रहे। महासम्मेलन में जिले भर से आए केमिस्ट एवं दवा व्यापारियों ने हिस्सा लिया, जहां संगठन से जुड़े विभिन्न व्यावसायिक मुद्दों पर हुई।