सिलवानी: फटाखा बाजार के लिए सिविल अस्पताल परिसर में उगी खरपतवार से दुकानदार और नागरिक परेशान, सफाई की मांग
Silwani, Raisen | Oct 17, 2025 सिलवानी: पांच दिनी प्रकाश पर्व के तहत फटाखा विक्रेताओं को आतिशबाजी की अस्थाई रुप मे दुकाने लगाने के लिए नगर के नव निर्मित सिविल अस्पताल परिसर को फटाखा बाजार लगाने के लिए चयनित किया है। लेकिन दुकाने आवंटन से पूर्व नप के द्वारा परिसर की सफाई नही कराई गई। यहां पर एक फिट तक की खरपतवार उग आई है। जिससे बिषेले जीव जंतुओं का खतरा बना रहता है।