बरेली: एक बार फिर वॉलीबॉल में चैंपियन बना एफ.आर. इस्लामिया इंटर कॉलेज
बरेली में एफ.आर. इस्लामिया इंटर कॉलेज में आज जनपदीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता आयोजित हुई। अंडर-19 वर्ग में 9, अंडर-17 में 5 और अंडर-14 में 4 टीमों ने हिस्सा लिया। शुभारंभ इस्लामिया, राजकीय और आज़ाद इंटर कॉलेज के प्रिंसिपल्स ने नेट पर बाल बांधकर और वॉलीबॉल सर्विस कर किया।