प्रवर्तन निदेशालय (ED) के खिलाफ दर्ज मारपीट के मामले ने अब कानूनी मोड़ ले लिया है. ईडी ने झारखंड हाईकोर्ट का रुख करते हुए एक आपराधिक रिट याचिका दाखिल की है. इसमें पूरे मामले की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) से कराने की मांग की गई है. सूत्रों के अनुसार इस याचिका पर शुक्रवार को झारखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश की अध्यक्षता वाली पीठ में सुनवाई होने की संभावना है.