बूढ़ी गंडक नदी के उफान को लेकर आपदा प्रबंधन विभाग, बेगूसराय ने छठ पर्व में छठ व्रतियों एवं श्रद्धालुओं को नदी के घाटों पर जाने पर रोक लगा दिया है। स्थानीय प्रशासन ने आपदा प्रबंधन विभाग के इस आदेश के संदर्भ में शुक्रवार को दोपहर करीब बारह बजे माइकिंग करवाकर लोगों को इसकी जानकारी दी है।