देर रात 12 मार्च 2026 को एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार विवेक कुमार पुत्र शिवपुजन वर्मा निवासी ग्राम अछाह थाना बबेरू और बिषणु वर्मा पुत्र रामस्वरूप निवासी मूंगूस थाना तिंदवारी एक ही मोटरसाइकिल (नंबर UP90S6137) से तिंदवारी से रसिन की ओर जा रहे थे।