मखदुमपुर: हथियाबोर इलाके में अखंड कीर्तन का समापन, हरे राम के धुन पर झूमते रहे लोग
सोमवार के दिन 3:00 बजे प्रखंड के वनावर पहाड़ी स्थित हथियाबोर इलाके के माता अन्नपूर्णा मंदिर में अखंड कीर्तन का समापन किया गया। इस दौरान हरे राम हरे कृष्णा की धुन पर लोग धूम झूमते नजर आए। इस दौरान लोगों के बीच भंडारा का भी आयोजन किया गया एवं प्रसाद का वितरण किया गया ।