बिलारी: सहसपुर ब्लॉक कार्यालय पर भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने विभिन्न मांगों को लेकर किया धरना प्रदर्शन
सहसपुर ब्लॉक कार्यालय पर आज भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने विभिन्न मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया। शुक्रवार को भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने खंड विकास अधिकारी पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने बताया कि ढकिया नरू गांव की सड़क पास होने के बावजूद भी खंड विकास अधिकारी द्वारा अभी तक टेंडर नहीं दिए गए हैं।