फारबिसगंज: मुरब्बल्ला के समीप बाइक पर बैठी महिला बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल, इलाज जारी
अररिया फारबिसगंज मार्ग में मुरब्बल्ला के समीप बाइक पर बैठी महिला बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई. जिसे स्थानीय लोगों व परिजनों के सहयोग से सदर अस्पताल अररिया लाया गया. जहां चिकित्सक के देखरेख में घायल महिला का इलाज किया जा रहा है. वहीं घायल महिला पूर्णिया जिले के जलालगढ़ थाना क्षेत्र के पोखरिया निवासी कैलाश शर्मा की पत्नी सोनाली देवी बताई जा रही है.