पटेरा: कुँआखेड़ा महदेला गाँव में बंसल समाज के दूल्हे की घोड़ी चढ़ने की इच्छा पर गाँव पंहुचा प्रशासन
Patera, Damoh | Feb 4, 2026 पटेरा ब्लाक के कुआंखेड़ा मेहंदेला गांव निवासी बंसल परिवार के दूल्हे ने अपनी शादी में घोड़ी चढ़ने की इच्छा जताई है,फरियादी नंदू बंसल की ओर से परिजनों और sc महासभा से जुड़े लोगों ने एक ज्ञापन सौपकर सुरक्षा व्यवस्था की मांग की,गांव पहुंचे अधिकारियों से ग्रामीणों ने बंसल समाज के दूल्हे को घोड़ी पर चढ़कर राछ निकालने के लिए कोई आपत्ति नही होने की बात कही।