रैपुरा: हरदुआ पटेल हत्याकांड: शव रखकर चक्का जाम, परिजनों की चेतावनी- “न्याय नहीं तो अंतिम संस्कार नहीं”
Raipura, Panna | Mar 17, 2026 रैपुरा तहसील के हरदुआ पटेल गांव में हुए हत्याकांड के बाद परिजनों ने 24 घंटे बाद भी अंतिम संस्कार से इनकार कर दिया। आक्रोशित ग्रामीणों ने शव सड़क पर रखकर पन्ना-दमोह मार्ग जाम कर दिया। उनकी मांग है कि मुख्य आरोपी व उसकी मां पर कार्रवाई हो, चौकी प्रभारी हटाए जाएं और आरोपी के घर पर बुलडोजर चले। मौके पर प्रशासन मौजूद, लेकिन हालात तनावपूर्ण हैं।