कापसहेड़ा: बिजवासन से कापसहेड़ा थाना पुलिस ने एक शराब तस्कर को किया गिरफ्तार, 2500 क्वार्टर अवैध शराब बरामद
कापसहेड़ा थाना पुलिस ने बिजवासन गांव के पास से एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किये गए तस्कर का नाम मोहब्बत है जो हरियाणा के सोनीपत ज़िले का रहने वाला है। पुलिस ने इसके पास से 2500 क्वार्टर अवैध शराब और वारदात में इस्तेमाल की गई एक कार को जबत किया है। इसकी गिरफ्तारी से पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के एक मामले को सुलझाने का दावा किया है।