औरंगाबाद शहर के कर्मा रोड स्थित चित्रगुप्त सभागार सह लोकनायक जयप्रकाश नारायण सांस्कृतिक भवन समेत पूरे जिले में गुरुवार को ज्ञान और बुद्धि के देवता श्री श्री चित्रगुप्त की पूजा हर्षोल्लास के साथ की गयी। सुबह वैदिक मंत्रोचारण के बीच पूरे विधि - विधान से भगवान चित्रगुप्त की पूजा - अर्चना की गई और इसमें कायस्थ परिवार समेत समाज के अन्य वर्गों के लोगों ने पूजन के