जौनपुर के मड़ियाहूं तहसील क्षेत्र के एक दर्जन गांवों के सैकड़ों मूसहर समुदाय के लोगों ने शनिवार दोपहर करीब 12 बजे तहसील परिसर में प्रदर्शन कर अपनी समस्याओं से प्रशासन को अवगत कराया। प्रदर्शनकारियों ने आवासीय भूमि का पट्टा, आवास, आने-जाने के रास्ते और पेयजल के लिए हैंडपंप की मांग करते हुए मड़ियाहूं एसडीएम को ज्ञापन सौंपा