जतारा (टीकमगढ़)। ग्राम मांची के किसान ने आरोप लगाया कि उसकी 10 क्विंटल 40 किलो मूंगफली खरीदकर करीब 66 हजार रुपए नहीं दिए गए। पैसे मांगने पर राजकुमार जैन व आकाश उर्फ छोटू जैन सहित अन्य लोगों ने गाली-गलौच कर मारपीट की। पीड़ित ने मामले की निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की है।