जनपद बलिया की रिजर्व पुलिस लाइन में शुक्रवार सुबह 6 बजे साप्ताहिक परेड का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने परेड की सलामी ली और निरीक्षण किया। परेड के दौरान पुलिसकर्मियों की शारीरिक व मानसिक फिटनेस पर विशेष ध्यान देते हुए दौड़ कराई गई। अनुशासन और एकरूपता बनाए रखने के उद्देश्य से टोलीवार ड्रिल भी कराई गई।