ग्यारसपुर: ग्यारसपुर मे वीरांगना रानी अवंती बाई की जन्म जयंती पर निकाली गई विशाल वाहन रैली
ग्यारसपुर में ब्लॉक लोधी समाज के नेतृत्व में बाईपास से ग्यारसपुर कुशवाहा शिवालय तक विशाल वाहन रैली निकाली गई । जिसमें दर्जनों की संख्या में मोटरसाइकिल सवार हाथों में ध्वज लेकर शहीद वीरांगना रानी अवंती बाई अमर रहे के नारो के साथ मुख्य सड़क गूंज उठी । युवाओं के द्वारा रानी अवंती बाई की शोभा यात्रा बड़े ही धूमधाम से ढोल नगाड़ों और डीजे के साथ निकली गई ।