मध्यप्रदेश के खरगोन में चना खरीदी के 4 करोड़ 70 लाख रुपए नहीं मिलने पर पीड़ित 204 किसान गुरुवार को जिला मुख्यालय पहुंचे। सनावद मंडी में बेची उपज की रकम नहीं मिलने से गुस्साए किसान ने अनाज मंडी से बाइक रैली के रूप में कलेक्ट्रेट पहुंचे। किसानें के समर्थन में बड़वाह विधायक सचिन बिरला भी पहुंच गए हैं।