फतेहपुर: गाजीपुर थाना क्षेत्र के शाह कस्बे में घर में काम कर रही महिला को सांप ने डंसा, महिला हुई जख्मी
फतेहपुर जिले के गाजीपुर थाना क्षेत्र के शाह कस्बे में घर में काम कर रही महिला को ज़हरीले सांप ने काट लिया। शाह कस्बा निवासी राम सजीवन मौर्य की 30 वर्षीय पत्नी रन्नो देवी घर में खाना बनाने के लिए लकड़ी लेने गई थी। तभी लड़कियों के बीच छिपे ज़हरीले सांप ने उसको काट लिया।परिजनों ने 108 एंबुलेंस की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया है।