मथुरा: मसानी रोड स्थित पान मसाला फैक्ट्री पर जीएसटी टीम ने मारा छापा, देर रात तक चली जांच
जीएसटी कर चोरी के मामले में टीम ने शनिवार की दोपहर पान मसाला उत्पादन करने वाली तंबाकू फैक्ट्री पर छापामार कार्रवाई की कृष्णा नगर क्षेत्र के मसानी लिंक रोड स्थित मसाला फैक्ट्री पर अचानक पहुंची टीम ने कच्चे माल तैयार माल बिल बुक स्टॉक रजिस्टर और दस्तावेजों की जनता से जांच की और रजिस्टरों का मिलान किया गया जांच शनिवार देर रात्रि तक जारी रही