इंदौर का परिवहन कार्यालय इन दिनों प्रदेश भर में चल रहे संकल्प से समाधान अभियान का बड़ा हिस्सा बना हुआ है।परिवहन विभाग ने अपने इस अभियान को लगातार गति दे रखी है जिसके तहत योजना बद्ध तरीके से विभागीय अधिकारी खासकर महिलाओं के लिए निशुल्क लर्निंग लाइसेंस,ड्राइविंग लाइसेंस और रजिस्ट्रेशन कार्ड रिन्यूअल का कार्य विभिन्न स्थानों पर शिविर के माध्यम कर रहा है।