कोडरमा: पुलिस अधीक्षक को मिली गुप्त सूचना, तिलैया थाना क्षेत्र से ₹41000 का 274 लीटर महुआ शराब बरामद
पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह के निर्देश पर तिलैया थाना क्षेत्र में अवैध महुआ शराब के विरुद्ध छापेमारी की गई। यदुटांड व शिवशांति नगर से कुल 274 लीटर अवैध देशी शराब बरामद हुई, जिसकी कीमत लगभग 41 हजार रुपये है। आरोपी फरार हैं, गिरफ्तारी हेतु छापेमारी जारी है।