लाडपुर कमालपुरा रेलवे क्रॉसिंग के पास आज दिनांक 29 दिसंबर 2025 को एक दर्दनाक हादसा हो गया। रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से एक बुजुर्ग व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान डील्लीपत पुत्र दिना, उम्र लगभग 85 वर्ष, निवासी ग्राम कमालापुर,थाना कुलपहाड़, के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही एसआई योगेश रावत पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।