समस्तीपुर: कुंभ मेला के लिए यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेल मंडल ने चार विशेष ट्रेनें चलाईं
समस्तीपुर रेल मंडल के द्वारा मंगलवार संध्या 5:00 बजे के आसपास एक प्रेस रिलीज जारी किया गया। इस प्रेस रिलीज के माध्यम से जानकारी दी गई है। की कुंभ मेला में जाने वाले यात्रियों की अत्यधिक भीड़ को देखते हुए दरभंगा रक्सौल जयनगर तथा सहरसा स्टेशनों से प्रयागराज होते हुए कानपुर के लिए चार विशेष ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है।