पुष्पराजगढ़: मां नर्मदा महोत्सव पर अमरकंटक रामघाट में हुई मां नर्मदा की महा आरती
शनिवार की शाम 7:00 बजे पवित्र नगरी अमरकंटक में नर्मदा महोत्सव के अवसर पर रामघाट में मां नर्मदा की महा आरती का आयोजन किया गया जहां कलेक्टर हर्षल पंचोली परिवार सहित सम्मिलित हुए इसके साथ ही विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारी और साधु संत एवं श्रद्धालु जन इसमें सम्मिलित हुए और महा आरती करते हुए नर्मदा मैया की प्रार्थना की।