आरा: जीरो माइल में नमस्ते मार्ट व अल्युमिनियम दुकान पर बाइक सवार हथियारबंद अपराधियों ने 2को गोली मारी गई, आगजनी कर सड़क जाम
Arrah, Bhojpur | Jun 17, 2024 जिले के उदवंतनगर थाना क्षेत्र के जीरो माइल स्थित नमस्ते मार्ट व अल्युमिनियम दुकान पर सोमवार की शाम बाइक सवार हथियारबंद अपराधियों ने अंधाधुन फायरिंग कर दी। अंधाधुन फायरिंग कि वारदात के बाद दुकानदारों एवं आसपास के लोगों में दहशत का माहौल कायम हो गया है। घटना को अंजाम देने के बाद बाइक सवार अपराधी हथियार लहराते हुए आसानी से वहां से भाग निकले।