आरा: जीरो माइल पर हथियारबंद बदमाशो ने किया दर्जनों राउंड फायरिंग,दो लोगो को लगी गोली
Arrah, Bhojpur | Jun 17, 2024 जीरो माइल पर दर्जनों राउंड फायरिंग के दौरान दो लोगों को लगी गोली। दोनों को निजी अस्पताल में कराया गया भर्ती। एक जख्मी का नाम सियाराम सिंह बताया गया जबकि दूसरे पप्पू कुमार है। दोनों का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। एएसपी परिचय कुमार ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपराधियों की पहचान की जा रही है। घटना का कारण स्पष्ट नहीं है।