पश्चिमी सिंहभूम जिले के गोईलकेरा व आसपास क्षेत्र में हाथियों का आतंक अब कहर बरपा रहा है। हाथियों के हमले से रोजाना मौतें हो रही है। सोमवार अहले सुबह भी एक हाथी ने गोईलकेरा प्रखंड की बिला पंचायत के सुदूरवर्ती क्षेत्र वनग्राम केंदूकोचा में एक महिला को घर से बाहर निकालकर कूचल डाला। जिससे महिला की दर्दनाक मौत हो गई।