आज बुधवार को दोपहर 12 बजे मकर संक्रांति के अवसर पर जगह जगह पर लंगर लगाकर प्रसाद वितरित किया गया। मुख्य बस स्टैंड पर बलदेव मंगल परिवार द्वारा लंगर प्रसाद का आयोजन कर पूरी, छोले जलेबी का प्रसाद बांटा गया। जिसमें लोगों ने बड़ी संख्या में शामिल होकर प्रसाद ग्रहण किया। पूरे कस्बे में जगह जगह पर पकौड़े, दूध आदि लंगर लगाया गया।