भिनगा: जनपदीय पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाकर ₹35,500 वसूला शमन शुल्क
पुलिस अधीक्षक द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरूद्ध जनपदीय पुलिस द्वारा विभिन्न स्थानों पर बैरियर चेक पोस्ट लगाकर चेकिंग की गई। जिसके अन्तर्गत विभिन्न चेक पोस्टों पर वाहनों की चेकिंग के दौरान 20 वाहनों का मोटर अधिनियम से ई-चालान कर ₹35,500 का शमन शुल्क वसूला गया।