खलारी: सीसीएल एनके एरिया, डकरा में शिकायत निवारण शिविर का आयोजन
Khelari, Ranchi | Jun 27, 2025 खलारी के सीसीएल एनके एरिया स्थित डकरा में शुक्रवार दोपहर एक बजे शिकायत निवारण शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर सीसीएल मुख्यालय रांची के निदेशक मानव संसाधन के तत्वाधान में आयोजित किया गया। इस शिविर में कर्मचारियों आश्रितों ठेका श्रमिकों और अन्य हितधारकों की समस्याएं सुनी गईं और कई मामलों का तत्काल समाधान किया गया। इस दौरान कुल 25 शिकायतें दर्ज हुईं...