शाहजहांपुर महानगर में स्थित एसएस कॉलेज प्रांगण में मुमुक्षु महोत्सव में चल रही श्री राम कथा व्यास पूज्य संत श्री विजय कौशल जी महाराज द्वारा सुनाए गए प्रसंग को सुनकर श्रोता भाव विभोर हो गए। श्री राम कथा के दूसरे दिन आस्था का जन सैलाब दिखाई दिया। कथा के उपरांत आरती और प्रसाद वितरण किया गया।