शाहजहांपुर में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर आरके गौतम ने आरोग्य मंदिर उपकेंद्र अरेली एवं सहदेवपुर का निरीक्षण कर संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने आयुष्मान गोल्डन कार्ड बनाए जाने में तेजी लाने के साथ साफ सफाई व्यवस्था को बेहतर करने के लिए संबंधित को निर्देशित किया।