बेगूसराय: रतनपुर में 12 जून से रामकथा का होगा आयोजन, नगर विधायक ने लिया जायजा
रतनपुर में 12 जून से राम कथा का आयोजन किया जाएगा. इसको लेकर मंगलवार की दोपहर 3:00 बजे नगर विधायक कुंदन कुमार ने राम कथा स्थल का जायजा लिया. इस मौके पर उन्होंने कहा कि राम कथा का आयोजन होना हमारे सनातन संस्कृति को मजबूत करने जैसा है. उन्होंने श्रद्धालुओं से अपील करते हुए कहा कि 12 जून से होने वाले राम कथा में अवश्य पहुँचे.