बेगूसराय: सौउत गांव में प्रेमिका के सामने प्रेमी का गला रेत निर्मम हत्या, जान बचाने के लिए चीख-चीख कर चिल्लाते रही प्रेमिका
बेगूसराय से एक बार फिर सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां प्रेमिका के सामने प्रेमी युवक की गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी गई. घटना उस वक्त की है जब वह अपने घर में सो रहा था, तभी पड़ोस की प्रेमिका उसके घर पहुंच गई और भनक लगते ही प्रेमिका के घरवालों ने धारदार हथियार से उसका गला रेत दिया. इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है.