बेगूसराय: मथुरापुर में बड़ी आपराधिक घटना की योजना को पुलिस ने किया विफल, 01 अपराधी हथियार के साथ गिरफ्तार
बलिया थाना क्षेत्र के मथुरापुर में बड़ी आपराधिक घटना करने की योजना को पुलिस ने विफल कर दिया है. 01 अपराधी को हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया है. इस बात की जानकारी एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कही. उन्होंने बताया कि बलिया थाना को गुप्त सूचना मिली कि मथुरापुर में एक युवक संदिग्ध हालत में हथियार लेकर घूम रहा है.