सरदारशहर: खिवणसर गांव में स्थित जीएसएस पर किसानों ने 33 केवी विद्युत लाइन की बार-बार ट्रिपिंग से परेशान होकर दिया धरना
खीवणसर में किसानों ने बिजली की लगातार कटौती के विरोध में जीएसएस (ग्रिड सब-स्टेशन) पर बुधवार दोपहर 1 बजे धरना दिया। किसानों का आरोप है कि 33 केवी की मुख्य लाइन में बार-बार ट्रिपिंग की वजह से क्षेत्र के किसानों को समय पर बिजली नहीं मिल पा रही है। उदासर बिदावतान और खीवणसर गांव के फीडर से जुड़े किसानों ने एकजुट होकर कनिष्ठ अभियंता प्रतिक शर्मा से मुलाकात की।