ग्राम लांघा बम्होरी में परिवार के साथ जा रहे ग्राम पंचायत सचिव की मोटरसाइकिल को तूफान गाड़ी ने टक्कर मार दी मामले को लेकर फरियादी रविशंकर इवने के द्वारा पुलिस थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। सोहागपुर पुलिस थाने से बुधवार रात 9:00 बजे प्राप्त जानकारी के अनुसार फरियादी रवि शंकर इवने द्वारा तूफान गाड़ी क्रमांक एमपी 13 BA 0162 के चालक के खिलाफ दर्ज कराई है।