अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव बनाए जाने के बाद रामगढ़ विधानसभा की पूर्व विधायक साफिया जुबेर खान का शुक्रवार को अलवर आगमन पर ऐतिहासिक और भव्य स्वागत किया गया। दोपहर करीब एक बजे जैसे ही वह दिल्ली–मुंबई एक्सप्रेसवे से शीतलकट पर उतरीं, वैसे ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों का जनसैलाब उमड़ पड़ा।