कार्यालय नगर परिषद अरवल में मुख्य पार्षद साधना कुमारी ने नगर वासियों की विभिन्न समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनका तत्काल समाधान करने का प्रयास किया। जल निकासी, सड़क मरम्मत, सफाई और बिजली जैसी मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी शिकायतें दर्ज की गईं। श्रीमती कुमारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि नागरिकों की परेशानियां प्राथमिकता पर हल होंगी।