शाहपुरा के कलिंजरी गेट चौराहा स्थित रिलायंस पेट्रोल पंप के पास एक कार डेकोर की दुकान में देर रात अज्ञात कारणों के चलते अचानक आग लग गई। आग लगते ही क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और धुएं का गुबार दूर से ही दिखाई देने लगा। दुकान मालिक जग्गू राणा सहित कस्बेवासी मौके पर पहुंच गए। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए निजी साधनों और पानी की मदद से काबू पाने का प्रयास